बख्तियारपुर: बख्तियारपुर सीढ़ी घाट की 40 सीढ़ियां गंगा में डूबीं, खतरे को देखते हुए की गई बैरिकेडिंग
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। घाट की कुल 66 सीढ़ियों में से करीब 40 सीढ़ियां गंगा के पानी में डूब गई हैं। वहीं, सीढ़ी घाट के अंदर ग्राउंड में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। गंगा स्नान करने पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खतरे वाले हिस्से में बांस से बैरिकेडिंग की गई है। शुक्रवार