बहराइच: निबिया इलाके में सड़क हादसे में दो सिपाही हुए घायल, अस्पताल मे इलाज जारी
मटेरा थाने में तैनात सिपाही प्रवीण यादव,आदर्श सिंह की तैनाती है। शुक्रवार को 2 सिपाही बाइक से गश्त के लिए शंकरपुर गए थे। रात नौ बजे बाइक सवार सिपाही वापस आ रहे थे। निबिया गांव के पास दो सिपाही सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में घायल सिपाहियों का इलाज चल रहा है। जिसमें 1 की हालत गंभीर बनी हुई हैं।