बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, सड़क दुर्घटना में युवक की हुई थी मौत
जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए युवक के शव मर्चरी में रखवाया था। युवक के शव की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आगापुरवा शेखदहीर निवासी संतोष कुमार निषाद पुत्र मेहीलाल उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।