प्रदेश में जारी शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले शाला-पूर्व शिक्षा से जुड़े 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 2 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सहित सभी गतिविधि