अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में रेत भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौके पर हुई मौत
थाना न्यूरिया क्षेत्र मझोला-सितारगंज मार्ग पर रेत भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 6 बजे हुई ।। मजदूर की मौत से उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।निर्माणाधीन मझोला-बिरहनी मार्ग के किनारे पर मिट्टी और रेत से पटान किया जा रहा है।