सिकंदरा: गुर्दही बंबा के पास मिले युवक के शव मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास बीते 20 मई को मुरादपुर गांव निवासी रामकुमार उर्फ बबलू यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सिकंदरा-झींझक मार्ग किनारे पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। परिजनों का आरोप था