खरगोन। रविवार को ग्राम दाभड़ में लेवा पाटीदार समाज की धर्मशाला का विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भव्य समारोह में लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित इस भवन के उद्घाटन पर समाजजनों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि धर्मशालाएं सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बन रही हैं। पहले आयोजनों के लिए स्थान की समस्या रहती थी,