कानपुर: पुष्पक एक्सप्रेस में मुंबई से लखनऊ जा रहे नेपाली यात्री की मौत, कानपुर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुष्पक एक्सप्रेस में मुंबई से लखनऊ जा रहे नेपाली यात्री की मौत हो गई। नेपाल के गुल्लू नगर पालिका निवासी हीरामोती एस-3 कोच में रिश्तेदार के साथ सफर कर रहे थे। सोमवार शाम 4:40 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहुंचने पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि वह अचेत हो गए हैं। सेंट्रल पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।