लोहरदगा: धर्म परिवर्तन कर चुके दिव्या की झखरा कुम्बा में हुई सरना धर्म में घर वापसी
जिले के शहरी क्षेत्र स्थित झखरा कुम्बा में ईसाई धर्म में शामिल रांची के खादगढ़ा निवासी दिव्या एक्का का आदिवासी रीति-रिवाज के साथ सरना धर्म में घर वापसी कराया गया। झखरा कुम्बा में आदिवासी समाज के धर्म गुरुओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाले दिव्या का वापस सरना धर्म में घर वापसी कराया है। मौके पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।