लोहरदगा: अजय उद्यान के समीप कलश यात्रा के साथ सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर का 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
शहरी क्षेत्र के पुराना शुक्र बाजार, अजय उद्यान के समीप सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर का 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए। कलश यात्रा सीठीयो कोयल नदी से शुरू हुई, जहां पुजारी जयशंकर मिश्र ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का संकल्प कराया।