लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारियों ने सहकारिता भवन में की बैठक, नए सिरे से बनाई आंदोलन की रणनीति
शुक्रवार को सहकारिता भवन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर राज्य में चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी पांच मांगों को राज्य की चम्पई सोरेन सरकार से अवगत कराने और जिले के उपायुक्त से झारखंड आंदोलन में शामिल होने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित कराने की रणनीति बनाई है।