लोहरदगा: लोहरदगा में BDO ने कर्मियों के साथ प्रखंड सभागार में की बैठक, आगामी चुनाव, अबुआ आवास योजना व मनरेगा कार्य की समीक्षा की
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए BDO रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर्मियों संग मैराथन बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथों के रिलोकेशन से लेकर उग्रवाद प्रभावित बूथों को चिन्हित करने और सुरक्षा मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अबुआ आवास योजना व मनरेगा कार्यों की भी समीक्षा की गई।