भीलवाड़ा: जिले में एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई जारी, 27 जगहों पर छापे, 132 सिलेंडर व उपकरण जब्त
भीलवाड़ा जिले में एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले में अब तक कुल 27 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।