फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ जेठुली गांव से एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jul 6, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 लीटर देसी शराब के साथ जेटली गांव से शराब नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। नीरज कुमार राघोपुर दियारा क्षेत्र से शराब लाकर बेचने का काम करता है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नीरज कुमार को उसके घर से 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।