एम्स थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे 28 पर टाटा मोटर्स के सामने मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे बाइक दो युवक एक अज्ञात वाहन से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से एम्स भिजवाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।