बरेली: आधी रात घर में घुसी पुलिस, मारपीट कर परिवार को उठाया, फिर ‘फर्जी मुठभेड़’ में गोली मारने का आरोप
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में महिला ने आरोप लगाया कि रिठौरा चौकी पुलिस ने रात में घर में घुसकर पति व बेटों को पीटा और उठाकर ले गई। अगले दिन पति जिला अस्पताल में गोली लगी हालत में मिला। परिजनों का दावा है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर झूठे मुकदमे दर्ज किए। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।