खंडवा नगर: अस्पताल में बदली नैदानिक जांच एजेंसी, इंदौर टेस्ट के लिए भेज रहे 250 बॉयोकेमिस्ट्री के सैंपल, 24 घंटे बाद आएगी रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल में मरीजों के नैदानिक जांच की एजेंसी शासन ने बदल दी है। दो दिन से अस्पताल में नई एजेंसी एचएसीएल मरीजों के सैंपल कलेक्टर कर जांच कर रही है। हालांकि बिना मशीनों की समुचित व्यवस्था के अस्पताल में नैदानिक जांच एजेंसी बदलने से फिलहाल सभी प्रकार की जांचें नहीं हो रही है। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे की है ।