कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को शाम 4 बजे जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व Holi की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं।