दुधि: किरबिल गांव में खराब खड़ी ट्रेलर में पीछे से घुसी बाइक, 30 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजपुर- मुर्धवा मार्ग पर खराब होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक बाइक सवार टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र रामबरन निवासी काचन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।