बेगूसराय: पटना कॉलेज के छात्र अमन लाल पर हुए हमले के विरोध में SBSS महाविद्यालय में छात्र राजद का आक्रोश मार्च
SBSS महाविद्यालय में सोमवार की दोपहर 02:00 बजे छात्र राजद बेगूसराय के द्वारा विगत दिनों पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना कॉलेज के छात्र अमन लाल को हत्या करने के नियत से अगवा कर बर्बरतापूर्ण तरीके से अपराधियों के द्वारा की गई मारपीट किए जाने के विरोध में आक्रोश मार्च निकालकर बिहार के लचर कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध का विरोध काला कपड़ा बांधकर किया गया.