बेगूसराय: कारगिल भवन में 3,427 लाभुकों को मिला शौचालय की राशि, पटना से मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार की शाम 04:00 बजे ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 27 लाभुकों को चेक देकर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया. स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के संकल्पित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है.