ललितपुर: डीएम ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सूखे पड़े तालाबों को नहरों से भरवाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
ललितपुर डीएम सत्य प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की मीटिंग और भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में सूखे पड़े तालाबों को नहरों को चालू करवाकर भरवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, और तालाबों के निकासी क्षेत्र पर रोक लगाई गई है, और शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है।