धरियावद: सृष्टि सेवा समिति धरियावद ने दो ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं हेतु शिविर का आयोजन किया
आज क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने के उद्देश्य से सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा ग्राम कमलाकुरी एवं ग्यासपुर में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। ग्राम कमलाकुरी पंचायत खूटगढ़ में आयोजित किया गया।