शिवपुरी: 6 माह से लापता नाबालिग बालिका मथुरा से सुरक्षित बरामद, सिरसौद पुलिस की सफलता
शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत छह माह से लापता नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालिका की गुमशुदगी पर थाना सिरसौद में अपराध क्रमांक 255/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।