मीरगंज स्थित हरखौली रेलवे ढाला पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे लंबा जाम लग गया। रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाला बंद होते ही देखते-देखते सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लाइन लग गई।