चायल: सराय अकिल में पुलिस प्रशासन की देखरेख में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस रही अलर्ट
कौशाम्बी में रविवार नीट परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सराय अकिल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की सघन जांच की गई, जिससे पारदर्शिता और शांति व्यवस्था बनी रही! और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई!