झांसी: नंदनपुरा में पति ने नशे में सब उड़ाया, बेबस पत्नी ने जान दी, भाई का आरोप- कहा- गला घोंटकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2025 झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि पति ने नशे में घर बर्बाद कर दिया। हालत ये हो गए थे कि घर में खाने तक के लाले पड़ने लगे थे। बिजली बिल न भर पाने पर 15 दिन पहले कनेक्शन भी कट गया था। तब से परिवार अंधेरे में था। पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।