गुण्डरदेही: गुण्डरदेही को मिली विकास की नई सौगात, 1 करोड़ के सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन
नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा शनिवार, 04 जुलाई 2026 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर तथा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बघमरा स्कूल में 9 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य, बस स्टैंड के पीछे मछुवारा समिति हेतु 4 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा स्टेडियम स्कूल के पास 1 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।