नगर नौसा: बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान से नालंदा के नगरनौसा में धान और सब्जी की फसल को हुआ भारी नुकसान, किसान चिंतित
बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के प्रभाव से सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश और तेज हवाओं के झोंकों ने किसानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण गिर गई। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।