जसवंतनगर: ग्राम प्रतापपुरा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने दिवंगत नीरज यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी
सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक ने ग्राम प्रतापपुरा निवासी स्वर्गीय श्रीचंद्र यादव के पुत्र नीरज यादव के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नीरज यादव समाजवादी पार्टी के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए थे और पार्टी संगठन के लिए लगातार कार्य करते रहे।