जसवंतनगर: ग्राम जौनई के पड़ हाईवे पर पशु से टकराकर बाइक पलटी, औरैया और हमीरपुर के युवक घायल, जिनका सीएचसी में उपचार जारी
जसवंतनगर के ग्राम जौनई के पास हाईवे पर अज्ञात गौवंश सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में औरैया के बरी पुरा निवासी शिवम और हमीरपुर के बावनपुर कुरारा निवासी श्याम गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी जसवंतनगर लाया गया। डॉ. आसिफ अली के निगरानी में दोनों घायलों का उपचार जारी है