दलौदा: सेफ क्लिक 2.0 अभियान में ज़िला पुलिस ने साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, ₹5.58 लाख पीड़ितों को लौटाए
मंदसौर। साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के तहत मंदसौर पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 9 प्रकरणों में 5.58 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए हैं, एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि लोन, फर्जी केवाईसी, लिंक और ओटीपी फ्रॉड के मामलों में भी 1.14 लाख रुपए होल्ड करवाए गए हैं,