डुमरांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर महाजिनी विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण प्रेमियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, दिया संदेश
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 डुमरांव के महाजिनी मध्य विद्यालय, छठिया पोखरा परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित ग्रीन एंबेसडर (बिहार) तरु मित्र उमेश गुप्ता रौनियार ने किया। उन्होंने प्रकृति बचाओ अभियान के तहत जल-जीवन-हरियाली संदेश को आगे बढ़ाते हुए कुल 11 पौधे लगाए।