बांगरमऊ: बांगरमऊ में शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, BEO ने दिए निर्देश
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में सोमवार दोपहर 1 बजे न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन