सिकंदरा: यूपी प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के दो गुट भिड़े, सिकंदरा में जमकर मारपीट हुई, VIDEO
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के आगमन के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। जिले की सीमा स्थित सिकंदरा के सूर्या होटल में बुधवार करीब 2 बजे आयोजित स्वागत एवं लंच कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब कांग्रेस के दो गुटों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का