विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने गौवंश से भरे डीसीएम ट्रक (MP 15 ZN 6958) को पकड़कर बड़ा खुलासा किया। ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर वाहन रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को भटीपुरा चौकी में खड़ा कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस गौवंश तस्करी के रूट और नेटवर्क की जांच में जुटी है।