सकरा: सकरा बाजार के निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सकरा बाजार के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद सोमवार को आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सोमबार दोपहर करीब दो बजे तक सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।