लखीमपुर: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के राजपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई उमेश ने बताया कि उनका छोटा भाई सत्य प्रकाश बीते दिन अपनी ससुराल बोकरिया गांव गया था।