बेलसंड: परसौनी मिडिल स्कूल में चोरी: पुलिस ने ढोलक, साउंड बॉक्स, बैट सहित अन्य सामान बरामद किया
परसौनी थाना क्षेत्र के एक राजकीय मध्य विद्यालय में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुप्त सूचना व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढोलक एमप्लीफायर साउंड बॉक्स कुर्सी बैट बल्ला पंखा माइक सहित चोरी का सामान बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है