जयपुर: राजस्थान में रसोई गैस के दाम फिर बढ़े, अब सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपये
Jaipur, Jaipur | Jun 7, 2026 राजस्थान में आमजन को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल-गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जो आज से लागू हो गई है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार नई रेट लिस्ट जारी हुई है।