पंचकूला: आईटीबीपी सेक्टर-26 में रोजगार मेले के तहत महानिरीक्षक आईटीबीपी द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित
गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 50वीं वाहिनी सेक्टर- 26 पंचकूला में रोजगार मेले की श्रृंखला में 12वीं संस्करण के मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी भारतीय पुलिस सेवा महानिरीक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। रोजगार मेले के तहत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।