हनुमानगढ़: जंक्शन की धान मंडी में दुकान के बाहर से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी चोर को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में दुकान के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में शक्ति वीर पुत्र दुलीचंद नायक की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने गुरी उर्फ गुरप्यार सिंह को गिरफ्तार किया है।