बदायूं: चौधरी सराय मोहल्ले में युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Sep 17, 2026 बदायूं के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में 30 वर्षीय बसीम पुत्र मु. नसीम किराए के मकान में रह रहा था। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। बुधवार को वह दिल्ली से लौट कर आया और किसी बात को लेकर उसका घर पर विवाद हो गया और घरेलू कलंह के चलते उसने रात में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित किया।