उमरेठ: बिजोरी गुमाई में 13 साल की बालिका को सांप ने डंसा,उपचार के लिए छिंदवाडा किया रिफर
बिजोरी गुमाई में तेरह साल की बालिका को सांप ने डंस लिया। बालिका को गुरुवार को ढाई बजे उपचार के लिए अस्पताल लाया गयां। बालिका घर में ही आम के पेड के नीचे आम लेने गई थी। वहां मोजूद सांप ने उसकी एडी में डंस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को छिंदवाडा रिफर कर दिया गयां। छिंदवाडा में शुक्रवार 12 बजे उसकी हालत सामान्य थी।