सुल्तानपुर: भीम निषाद के टिकट कटने पर निषाद समुदाय ने केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद का फूंका पुतला
सपा से भीम निषाद का टिकट कटने के बार यहां सपा क खिलाफ मोर्चा खुल गया है। मंगलवार को टाटिया नगर पर पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। यही नहीं राम भुआल निषाद वापस जाओ और राम भुआल निषाद मुर्दाबाद के लगाए नारे भी लगाए गए हैं। वही प्रतीकात्मक पुतले को जूतों की माला पहनाकर चप्पलों से पीटा भी गया।