रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 पर गुरुवार को पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के डीपीओ, जिला समन्वयक,प्रखंड के महिला प्रवेक्षिका, पहुंसरा व भोड़हा पंचायत की सेविका सहित ग्रामीणों ने भाग लिया ।