बुढ़ार: अमलाई में लगी भीषण आग, घर की बाड़ी तक पहुंची लपटें
Burhar, Shahdol | May 23, 2026 अमलाई क्षेत्र स्थित बकहो वार्ड-3 में सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग तेज हवा से फैलकर कब्रिस्तान और पास के घर की बाड़ी तक पहुंच गई। पेड़-पौधे व सामान जल गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।वीडीओ शनिवार सुबह 9 बजे सामने आया है ।