बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, अंचल निरीक्षक विनोद कुमार उपस्थित थे।