दरभंगा: पिस्टल लहराकर नाचने वाले युवक की पहचान हुई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराते डांस का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।