बेल्थरा रोड: हल्दीरामपुर में विकास कार्यों की जांच पर भड़के ग्रामीण, जांच टीम को घेरकर किया हंगामा
सीयर ब्लॉक के हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को बलिया डीएम के निर्देश पर विकास कार्यों की जांच करने जिला स्तरीय दो सदस्यीय टीम पहुंची, जिसे ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान नरला मठिया गांव में ग्रामीण भड़क गए और अधिकारियों को करीब दस मिनट तक वाहन में ही घेरकर जमकर हंगामा किया।